बाल सुंदरी परिणय सेवा के सौजन्य से 21 जोड़े बंधे विवाह के बंधन में

0
934

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : बाल सुंदरी परिणय सेवा संस्था द्वारा आयोजित सातवें सामूहिक विवाह समारोह में 21 जोड़े विवाह के बंधन में बंध गये।

सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन चैती मेला मैदान में किया गया, जिसमें संस्था के धार्मिक कार्यक्रम प्रमुख पंडा विकास अग्निहोत्री की देखरेख में 21 पुरोहितों ने सनातन धर्म संस्कृति के अनुसार 21 जोड़ों का विवाह संपन्न करवाया। इससे पूर्व संस्था के मंच पर 21 वर-वधूओं ने एक दूसरे के गले में जयमाला डालकर एक साथ जीवन बिताने का संकल्प लिया।

Advertisement

बता दें कि रामलीला मैदान से सुबह 11 बजे 21 दूल्हे घोड़ा-बग्गियों में सवार होकर बैंडबाजा बारातियों के साथ परंपरागत ढंग से नाचते-गाते हुए निकले। जमकर आतिशबाजी के साथ-साथ रास्ते में जगह-जगह सैंकड़ों लोगों ने बरातियों पर फूलों की वर्षा कर उनका स्वागत किया। काशीपुर में एक साथ 21 दूल्हों की बारात लोगों के लिए कौतुहल का विषय बनी हुई थी। बारात का नेतृत्व बाल सुंदरी परिणय सेवा संस्था के अध्यक्ष आनन्द कुमार, बारात शोभा यात्रा प्रमुख पूर्व कोतवाल विजय चौधरी, सह प्रमुख पूर्व कोतवाल अरुण कुमार वर्मा कर रहे थे।

बारात के चैती मेला मैदान स्थित विवाह मंडप में पहुंचने पर बारात का स्वागत परंपरागत ढंग से बाल सुंदरी परिणय सेवा संस्था के अध्यक्ष आनद कुमार, संस्था के महासचिव सुरेश शर्मा, धार्मिक कार्यक्रम प्रमुख पंडा विकास अग्निहोत्री, कार्यक्रम संयोजक अनिल कुमार पार्षद, दीपक कुमार, पुनीत कुमार, बलवान सिंह, मलखान सिंह, राजेश तोमर, बनवारी सिंह, धर्मेन्द्र तुली एडवोकेट, अर्जुन सिंह, विनोद चड्डा, सुरेश कुमार गंभीर, नीरज कांडपाल, आकाश गर्ग, पुनीत अरोरा, विजय चौधरी, अरुण वर्मा, ब्रह्मप्रकाश गोयल, प्रभाकर शर्मा, मौ. आरिफ, शशिकांत शर्मा, अनिल कुमार, धर्मेंद्र तुली, मनोज जोशी, मंजू शर्मा, अर्जुन सिंह, रविंद्र चौधरी, रवि प्रजापति, रघुनाथ चौधरी, लज्जावती, रुद्राक्ष, सोनिया, दीपक, ज्योति, प्रमोद मिश्रा, बीएस बिष्ट, वेद प्रकाश विद्यार्थी आदि के अलावा नगर के तमाम गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों एवं जनप्रतिनिधियों ने किया।

विवाह समारोह स्थल पर कार्यक्रम से पूर्व बाल सुंदरी परिणय सेवा संस्था के संस्थापक अध्यक्ष स्व. बाबूराम के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर कार्यक्रम की सफलता के लिए उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया।

बाल सुंदरी परिणय सेवा संस्था के महासचिव सुरेश शर्मा ने बताया कि संस्था वर्ष 2015 से लगातार सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन कर रही है। संस्था का यह सातवां आयोजन है। संस्था आज तक उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की 150 निर्धन परिवारों की कन्याओं का सामूहिक विवाह करवा चुकी है। इस बार 21 कन्याओं में 17 कन्याएं उत्तराखंड की तथा 4 कन्याएं यूपी की शामिल हैं।

समारोह में रवि कुमार संग प्रियंका, छोटू राम संग शिवानी, संदीप कुमार संग संजना, नितिन कुमार संग अंजलि, अरुण कुमार संग पार्वती, नितिन संग पायल, ओमप्रकाश संग कविता, सुखविंदर संग प्रियंका, जीतू संग प्रीति, विजय सैनी संग सीमा रानी, पवन कुमार संग शिवानी, गोविंदा संग कविता, ओमकार संग संध्या, हरिओम संग स्वाती, राजीव संग सीमा मौर्या, धर्मवीर संग नेहा, राजवर्धन संग ज्योति, विपिन कुमार संग रमा मंडल, मनीष संग लवी शर्मा, रोहित संग आंचल व भूरा संग पूनम ने सात फेरे लेकर एक दूसरे के साथ जीवन बिताने का वचन दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here