spot_img
spot_img
Friday, April 3, 2026
spot_img

मोबाइल टावर परिसर में जुआ खेलते 6 गिरफ्तार

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : पुलिस ने 6 लोगों को मोबाइल टावर परिसर में जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया है।

आपको बता दें कि एसएसपी उधम सिंह नगर डॉ. मंजूनाथ टिसी द्वारा आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत जनपद में अवैध कारोबार, सट्टा, जुआ आदि की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत एसपी अभय सिंह व सीओ अनुषा बडोला के निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक थाना आईटीआई प्रवीण सिंह कोश्यारी के निर्देश पर दिनांक 6-03-2024 को पुलिस ने हिम्मतपुर में स्थित मोबाइल टावर परिसर से 6 लोगों को हार जीत की बाजी लगाकर ताश खेलते हुए गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ताश के पत्ते व 5,110 रुपये बरामद किए गए।

नाम पता अभियुक्तगण-
1. सुरेन्द्र सिंह (28 वर्ष) पुत्र चन्द्र सिंह निवासी ग्यारह मंदिर के आगे, हिम्मतपुर, काशीपुर।
2. रवि (27 वर्ष) पुत्र आसाराम निवासी पानी की टंकी के पास, हिम्मतपुर, काशीपुर।
3. नवल किशोर (32 वर्ष) पुत्र अमर सिंह निवासी पानी की टंकी के सामने, हिम्मतपुर, काशीपुर।
4. वीरेन्द्र पुत्र (37 वर्ष) छज्जू सिंह निवासी ग्यारह मंदिर वाली गली, हिम्मतपुर, काशीपुर।
5. कदीर अहमद अंसारी (27 वर्ष) पुत्र हनीफ निवासी कब्रिस्तान के सामने, कचनाल गुसाँई, काशीपुर।
6. संदीप (24 वर्ष) पुत्र राकेश निवासी टावर वाली गली, हिम्मतपुर, काशीपुर।

पुलिस टीम में एसआई दीवान सिंह बिष्ट, प्रकाश सिंह बिष्ट, कां. महेन्द्र नयाल, नीरज शुक्ला तथा सुरेन्द्र कम्बोज शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles