spot_img
spot_img
Sunday, August 9, 2026
spot_img

15 साल की नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : 15 साल की नाबालिग किशोरी को प्रेम जाल में फंसा कर उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने नाबालिग के पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया।

आपको बता दें कि आईटीआई थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि ग्राम हिम्मतपुर, थाना आईटीआई, काशीपुर निवासी अंकित (20 वर्ष) पुत्र सत्तू सिंह ने उसकी उसकी नाबालिग पुत्री को कुंडेश्वरी ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया है।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ 376 आईपीसी व 3 /4 पोक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक अंकित को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles