spot_img
spot_img
Tuesday, April 7, 2026
spot_img

हिंदू फायर ब्रांड नेत्री डॉ. साध्वी प्राची पहुंची जसपुर, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : भगवा क्रांति संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष व हिंदू फायर ब्रांड नेत्री डॉ. साध्वी प्राची दीदी मां के जसपुर क्षेत्र के ग्राम उमरपुर में श्री केदारनाथ ट्रस्ट उत्तराखंड महिला सशक्तिकरण की प्रदेश अध्यक्ष सोनिका चौहान के निवास पर प्रथम बार आगमन पर भव्य स्वागत किया गया।

साध्वी प्राची ने सनातनियों से मिलकर कहा कि ‘जात पात की करो विदाई हम सब हिन्दू है भाई भाई’ हम सब एक हैं। ‘बटेंगे तो कटेंगे’ का संदेश घर-घर पहुचाने की पहल की। उन्होंने कहा कि हम सब अलग-अलग जाति के हैं लेकिन हम सब समान हैं, हम सब सनातनी हैं। हमें हिंदुत्व की रक्षा का ध्यान रखना चाहिए। इससे पूर्व सनातनी ग्रामीणों ने साध्वी प्राची दीदी मां का फूल मालाएं पहनाकर एवं पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

इस अवसर पर योगराज सिंह चौहान, शीतल जोशी, गौतम गिरी, भारत सिंह चौहान, बैराज सिंह चौहान, फतेह सिंह चौहान, ग्राम प्रधान अनिल सिंह चौहान, डॉक्टर कपिल सैनी, सुरेंद्र सिंह, ममता चौधरी, गीता चौहान कार्की, पवन कुमारी, पूजा देवी, नीरज चौहान आदि लोग उपस्थित रहे।

उधर, भगवा क्रांति संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विधानसभा क्षेत्र के कई ग्रामों में नुक्कड़ सभाएं कर जाति प्रथा समाप्त करने एंव जातियों में नहीं बंटने का आवाहन किया। विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कासमपुर, करनपुर, गढ़ीनेगी आदि गांवों में नुक्कड़ सभाएं कर भगवा क्रांति संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष साध्वी प्राची ने सनातनियों से कहा कि हम सब एक हैं। हम सबको जातियों में नहीं बंटना है। इससे पूर्व ग्रामीणों ने साध्वी का पुष्प गुच्छ व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया।

इस अवसर पर रवि साहनी, बलविंदर साहनी, असीम साहनी, परगट सिंह, गुरदीप सिंह, संदीप सिंह, हरिओम सुधा, सुरेश बत्रा, निर्मला वर्मा, पूनम साहनी, आंचल, रमेश तिवारी, योगिता, अनामिका ने साध्वी का स्वागत किया।

इस दौरान सुरेश लोहिया, विजय मक्कड़, सोनू प्रजापति, चंद्रपाल सिंह, हरीश अरोरा, विपिन पुजारा रमेश कुमार, राजकुमार गुंबर, रेखा तिवारी, आकांक्षा ठाकुर, रचना लोहिया, मनीषा, नरेश लोहिया आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles