spot_img
spot_img
Wednesday, February 25, 2026
spot_img

काशीपुर का माहौल बिगड़ने की कोशिश, खेत किनारे फेंका गौवंश का अवशेष

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : चुनावी दौर के बीच अराजक तत्वों ने काशीपुर का माहौल बिगाड़ने की काशिश की है। काशीपुर-बाजपुर मार्ग पर एक खेत किनारे गौवंश के अवशेष मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार कुंडेश्वरी थाना क्षेत्र में हरजिंदर सिंह के खेत के सामने सुनसान क्षेत्र में गौवंश के अवशेष पड़े मिले। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो खेत में लकड़ी का बड़ा गुटका, खून और गौ वंश के मांस के टुकड़े फैले हुए मिले। बताया गया कि आस पड़ोस के लोगो की नजर पड़ जाने पर गौकशी करने वाले अंधेरे का फायदा उठा कर वहां से भाग निकले है।

मामले की जानकारी देते हुए काशीपुर कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गौकशी करने वालों की पहचान के लिए लोगो से पूछताछ की जा रही है।

वहीं हिंदूवादी नेता गगन कंबोज ने गौवंश हत्या पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि गौवंश हत्यारों को पुलिस तुरंत गिरफ्तार करे अन्यथा हिंदूवादी संगठन इस पर आंदोलन करेंगे। कांबोज ने कहा कि यूपी में योगी सरकार की सख्ती की वजह से यूपी के गौ तस्कर यहां बॉर्डर क्षेत्रों में सक्रिय हो गए हैं, जिसका प्रमाण यहघटना है। उन्होंने कहा कि पूरे बॉर्डर एरिया में इसके खिलाफ पुलिस को अभियान चलाना चाहिए और गौकशी पर रोक लगानी चाहिए।

उधर, काशीपुर से नगर निगम में मेयर का चुनाव लड़ रहे भाजपा प्रत्याशी दीपक बाली ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि कुछ लोग ऐसी घटनाएं कर, शांतिपूर्वक चल रहे चुनाव में माहौल खराब करना चाहते है। बाली ने कहा कि देवभूमि में गौहत्या किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles