spot_img
spot_img
Wednesday, February 25, 2026
spot_img

कांग्रेस समर्थित भुवन पांडे ने किया डोर-टू डोर प्रचार

सलीम अहमद
रामनगर (महानाद) : कांग्रेस समर्थित नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी भुवन पांडे ने अपने समर्थकों के साथ डोर टू डोर चुनाव प्रचार किया।

आपको बता दें कि कांग्रेस समर्थित भुवन पांडे ने पैदल जनसंपर्क अभियान के तहत घास मंडी, कैनाल कॉलोनी, लक्ष्मी विहार, हाथी खाना, गैस गोदाम, कुष्ठ आश्रम, गूलर घट्टी, खताड़ी, भरतपुरी आदि आदि कई जगहों पर बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ घर-घर जाकर लोगों से संपर्क कर आने वाली 23 तारीख को बंगले के निशान पर मोहर लगाकर भारी मतों से जिताने की अपील की।

इस दौरान भुवन पांडे ने कहा कि यह चुनाव जनता का है और जनता ने ही उनको मैदान में उतारा है। उनका उद्देश्य केवल विकास करना है ना कि समाज में नफरत फैलाना। भाजपा सरकार में आम आदमी का जीना मुश्किल हो गया है। राज्य में कानून व्यवस्था बिगड़ चुकी है। महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं। बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर है। उन्होंने कहा कि भाजपा धर्म की राजनीति कर समाज को बांटने की कोशिश कर रही है, लेकिन जनता अपना मन बना चुकी है और वह अबकी बार बंगले के निशान पर ही मोहर लगाकर बड़े मार्जन से जीत हासिल कर रामनगर के विकास में अपना अहम किरदार अदा करने वाली है।

इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक रंजीत रावत, कांग्रेस नगर अध्यक्ष भुवन शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष देशबंधु रावत, अनिल अग्रवाल खुलासा, मीडिया प्रभारी विनय पडलिया, सुरेश पांडे, फरमान अली, फैजुल हक, चांद खान, जावेद खान, नजाकत अली, महेंद्र प्रताप सिंह, गोपाल रावत, रमेश नेगी, पुष्पा देवी, उषा जोशी, बीना रावत, नीरज सती, मुकुल जोशी आदि मौजूद थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles