spot_img
spot_img
Wednesday, February 25, 2026
spot_img

नगर निगम काशीपुर के 402 लाभार्थियों को मिले 1 करोड़ 95 लाख 80 लाख रुपये

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : प्रधानमंत्री आवास योजना ‘सबके लिए आवास (शहरी)’ के घटक लाभार्थी आधारित नवनिर्माण (बीएलसी-एनसी) के अंतर्गत नगर क्षेत्र के 402 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री से प्राप्त राशि 1 करोड़ 95 लाख 80 हजार रुपये का संबंधित लाभार्थियों के खाते में हस्तांतरण कार्यक्रम मेयर दीपक बाली द्वारा आज यहां नगर निगम सभागार में किया गया। उक्त राशि आज शाम तक लाभार्थियों के बैंक खाते में पहुंच जाएगी। यदि किसी के खाते में राशि न पहुंचे तो वह नगर निगम कार्यालय से संपर्क कर सकता है।

इस अवसर पर मेयर दीपक बाली ने लाभार्थियों से अनुरोध किया कि वे उक्त धनराशि का उपयोग सिर्फ अपना घर बनाने में करें। दूसरे कार्यों में लगाये जाने पर धन वापिस ले लिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस आवास को अगले 15 वर्षों तक न कोई बेचेगा और न ही किराये पर देगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जब हाल ही में काशीपुर आए थे तो उन्होंने एक करोड़ 95 लाख 80 हजार रुपए का चेक नगर निगम को दिया था। इस धनराशि में से 402 लाभार्थियों को यह लाभ दिया गया है। भविष्य में भी जो लोग अपना घर न बना पाने की स्थिति में हों, केंद्र व प्रदेश सरकार उनकी भी मदद करेगी और जरूरतमंद लोग अपना आवेदन नगर निगम में करा दें। उन्होंने कहा कि आवेदन करने के बाद लाभान्वित होने तक किसी को कोई पैसा ना दें क्योंकि इस कार्य में सरकार द्वारा मुफ्त में घर बनाने की सुविधा दी जा रही है। मेयर बाली ने गरीबों को लाभान्वित किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तराखंड के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया।

नगर आयुक्त विवेक राय ने बताया कि कनकपुर में 1256 आवास बने हैं, इनमें 85% तैयार हो गये हैं। मानपुर में 512 में 60% तैयार हो गये हैं। गंगापुर में 585 में 80% तैयार हो गये हैं।

इस अवसर पर अमर सिंह, दुर्गेश कुमार, हरपाल, कमलेश, खुशबू, महावीर, मनोज, दिनेश, गीता व हेमलता सहित 402 लाभार्थी मौजूद रहे, जिनमें से 44 लाभार्थियों में प्रत्येक को प्रथम किस्त के रूप में 20 हजार रुपये तथा 27 लाभार्थियों को प्रति लाभार्थी दूसरी किस्त के रूप में 60 हजार रुपये तथा 109 लाभार्थियों को तृतीय किस्त के रूप में 80 हजार रुपये प्रति लाभार्थी तथा चौथी किस्त के रूप में 210 लाभार्थियों में प्रत्येक लाभार्थी को 40 हजार रुपये और पांचवी किस्त के रूप में प्रत्येक लाभार्थी को 20 हजार रुपये की धनराशि खातों में भेजी गई।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles