spot_img
spot_img
Sunday, February 22, 2026
spot_img

काशीपुर : आधार केे तीन अधिकृत केंद्र, तीनों ही चल रहे ब्लॉक में

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : आजकल लोगों को अपने और अपने बच्चों के आधार कार्ड में संशोधन करने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन शहर में कोई भी अधिकृत आधार केंद्र संचालित नहीं हो रहा है। काशीपुर के लिए स्वीकृत तीनों अधिकृत आधार केवल ब्लॉक में संचालित हो रहे हैं। जिनके बारे में लोगों को ज्यादा जानकारी भी नहीं है और शहर से दूर ब्लॉक में होने के कारण हर किसी का वहां पहुंचना सभव भी नहीं होे पा रहा है।

आपको बता दें कि जहां एक ओर लोगों को अपने 10 साल पुराने आधार कार्ड को अपडेट कराना है, वहीं अपने बच्चों के स्कूल में एडमिशन कराने के लिए भी अपडेट कराना पड़ रहा है। लेकिन काशीपुर सरकार द्वारा शहर में एक भी अधिकृत आधार केंद्र का संचालन नहीं किया जा रहा है। जबकि ब्लॉक में एक साथ तीन आधार केंद संचालित किये जा रहे हैं।

बाल विकास परियोजना अधिकारी (शहर) मोहिनी बिष्ट ने बताया कि काशीपुर शहर के लिए 3 अधिकृत सेंटर स्वीकृत किये गये हैं जो सौरभ कुमार, नीतू रानी और जूही द्वारा संचालित किये जा रहे हैं और ये तीनों सेंटर ब्लॉक में ही संचालित किये जा रहे हैं। ऐसे में शहर के लोगों को अपने आधार कार्ड अपडेट कराने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

लोगों का कहना है कि शहर के लिए स्वीकृत तीनों ही आधार केंद्रों को शहर के अंदर होना चाहिए जिससे वे अपने आधार कार्ड आसानी से अपडेट करा सकें। वहीं यदि उन्हें ब्लॉक में जाना पड़ा तो उनका पैसा और समय दोनों ही ज्यादा खर्च होगा।

अब देखना है कि प्रशासन इस पर क्या एक्शन लेता है। लोगों की परेशानी दूर करता है या वे तीनों सेंटर ब्लॉक में ही चलाने देने देता है?

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles