spot_img
spot_img
Monday, March 30, 2026
spot_img

जसपुर के शराबियों पर पुलिस की स्ट्राइक

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले शराबियों पर स्ट्राइक करते हुए 81 पुलिस एक्ट में चालान काटकर उन्हें उनके परिजनों के हवाले कर दिया।

आपको बता दें कि एसएसपी मणिकांत मिश्रा द्वारा जनपद में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के तहत एसपी अभय प्रताप सिंह व सीओ दीपक कुमार के निर्देशन में जसपुर पुलिस द्वारा ग्राम कलियावाला व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालो के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाकर 12 लोगों को सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते पकड़कर कोतवाली लाया गया और 81 पुलिस एक्ट में उनका चालान कर भविष्य में सार्वजनिक स्थान पर शराब न पीने की हिदायत देकर उन्हें उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

शुक्रवार को पकडे गए शराबियों की फोटो

विदित हो कि इससे पूर्व पुलिस ने बीते शुक्रवार को आवास विकास रोड, पतरामपुर मेघावाला फ्लाई ओवर एवं सूत मिल के पास तथा अन्य खुले स्थानों पर शराब पीते 16 लोगों को 81 पुलिस एक्ट में चालान कर भविष्य में सार्वजनिक स्थान पर शराब न पीने की हिदायत देकर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया था, जिनमें अधिकांश सभ्रांत परिवारों से ताल्लुक रखते थे।

पुलिस ने बताया कि सार्वजनिक स्थल पर शराब पीने वालों के विरुद्ध पुलिस का धरपकड़ अभियान लगातार जारी रहेगा।

पुलिस टीम में कोतवाल जगदीश सिंह ढकरियाल, एसएसआई जावेद मलिक, एसआई हरीश आर्य, ललित सिंह डिगारी, हे.कां. नवीन प्रकाश, कां. विपिन चंद्र शामिल रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles