spot_img
spot_img
Saturday, March 14, 2026
spot_img

काशीपुर : कांग्रेस प्रदेश सचिव रवि पपनै की बैल्ट से पिटाई मामले में मुकदमा दर्ज

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : कांग्रेस प्रदेश सचिव एवं कुमाऊं संयोजक आईटी सैल रवि पपनै की बैल्ट से पिटाई मामले में आईटीआई थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

रवि पपनै

सैनिक कालोनी, काशीपुर निवासी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव एवं कुमाऊं संयोजक आईटी सैल रवि पपनै ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दिनांक 16.06.2025 की रात्रि के करीब 11 बजे वह कृष्णा हॉस्पिटल के पीछे, फर्नीचर की दुकान के सामने स्लैब पर बैठ कर अपने फोन में वीडियो देख रहे थे, तो अचानक 3 लोग उनके पीछे से नकाब पहनकर आये व उन पर हमला कर दिया और उनके साथ गाली गलौज करते हुये बैल्टों से मारपीट करने लगे, जिससे उनकी आँख के ऊपर, नाक, होठ, हाथ, पीठ व शरीर के अन्य अंगों में गंभीर चोट आई।

पपनै ने बताया कि उन्होंने जैसे तैसे भाग कर अपनी जान बचाई वरना उपरोक्त लोग उन्हें जान से मार देते। उपरोक्त लोगों में से एक के हाथ में मोबाईल था, जिसने उक्त घटना की वीडियो बनाई। उक्त लोगों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है।

रवि पपनै की तहरीर के आधार पर आईटीआई थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115, 131, 351(2), 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एएसआई पुष्कर दत्त भट्ट के हवाले की है।

वहीं, कांग्रेसियों ने संदीप सहगल एड. के नेतृत्व में एसपी काशीपुर अभय सिंह मिलकर दोषियों को पकड़ने की अपील की और 3 दिन के अंदर दोषियों की गिरफ्तार न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles