spot_img
spot_img
Sunday, February 22, 2026
spot_img

हल्दूचौड़ महाविद्यालय के नवसृजित परिसर भवन में किया वृक्षारोपण

हल्दूचौड़ (महानाद) : लाल बहादुर शास्त्री राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्दूचौड़ में यूजीसी, राज्य निर्वाचन आयोग और उच्च शिक्षा निदेशालय के निर्देशानुसार नशा मुक्त भारत पखवाड़ा अंतर्राष्ट्रीय ड्रग मुक्त दिवस और वृक्षारोपण अभियान के तहत प्रभारी प्राचार्य डॉ. जेके गौतम के निर्देशन में रोवर रेंजर्स इकाई और वन वॉयस द वॉयस ऑफ यूथ क्लब के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय के नवसृजित परिसर भवन में आंवला, हरसिंगार, जामुन, अमरूद, अमलतास, बेल, बेला, सिल्वर ओक, गुलमोहर, मोरिंगा, नीम आदि विभिन्न प्रजातियों के दर्जनों छायादार और फलदार पौधों का रोपण परिसर के अन्दर किया गया।

वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. जयचंद्र कुमार गौतम, डॉ. बिपिन चन्द्र जोशी, डॉ. हेम चन्द्र पाण्डे और डॉ. दीपा बिष्ट द्वारा अपने-अपने विचार रखते हुए विद्यार्थियों को एक-एक वृक्ष नवसृजित परिसर भवन में गोद लेने के साथ ही छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण और नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय ड्रग मुक्त नशीली दवा दिवस की थीम चक्र को तोड़ो संगठित अपराध को रोको के तहत नशा उन्मूलन की शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन डॉ. दीपा बिष्ट, डॉ. बिपिन चन्द्र जोशी, डॉ. हेम चन्द्र, वन वॉयस द वॉयस ऑफ यूथ क्लब सदस्य अमित सिंह, कैलाश पाण्डे, राज शर्मा, निशिका गुप्ता, तनीषा राय, हेमा भंडारी, प्रियंका, गौरव, हिमांशु, प्रशांत, श्याम, डॉ. हेमलता गोस्वामी, डॉ. गीता तिवारी पाण्डे, डॉ. मंजू जोशी, डॉ. चन्द्रकान्ता, डॉ. मनोज कुमार जोशी, डॉ. प्रदीप मंडल, डॉ. जगत सिंह, डॉ. वीरेन्द्र सिंह, गिरीश चन्द्र पाण्डे, हरीश चन्द्र जोशी, दिनेश कुमार जोशी, प्रेमा भट्ट, हेमा जीना, मुन्नी जोशी, कविता असवाल, वीणा सनवाल, राकेश कुमार, जयपाल, उमाशंकर दुम्का आदि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन वन वॉयस द वॉयस ऑफ यूथ क्लब एनजीओ प्रभारी और सदस्यों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। महाविद्यालय के विद्यार्थियों और रोवर रेंजर्स द्वारा कार्यक्रम में प्रतिभाग कर कार्यक्रम को सफल बनाया गया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles