spot_img
spot_img
Wednesday, April 22, 2026
spot_img

छुट्टी-छुट्टी-छुट्टी : उधम सिंह नगर के कक्षा 1 से 12 तक के स्कूलों की छुट्टी

रुद्रपुर (महानाद): डीएम उधम सिंह नगर नितिन सिंह भदौरिया ने कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों तथा आंगनबाड़ी केंद्रो की कल की छुट्टी कर दी है।

उक्त आदेश जारी करते हुए डीएम भदौरिया ने कहा है कि भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून से जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 11 अगस्त 2025 से 17 अगस्त 2025 तक को उत्तराखण्ड राज्य के जनपदों में कहीं कहीं औसत से अधिक वर्षों एवं गर्जना के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के तीव्र दौर होने की सम्भावना व्यक्त की गयी हैं। (रैड अलर्ट)।

उक्तानुसार भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून से जारी मौसम पूर्वानुमान / चेतावनी तथा पर्वतीय जनपदा में हो रही लगातार वर्षा से जनपद अन्तर्गत नदी-नालों का जलस्तर अधिक से अधिक बढ़ने की सम्भावना के दृष्टिगत आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 की धारा-30 (2) में प्रदत्त शक्तियों और कृत्य के आधार पर छात्रहित एवं बाल्यहित को देखते हुए जनपद ऊधम सिंह नगर अन्तर्गत (कक्षा 01 से 12 तक संचालित) समस्त राजकीय/परिषदीय/सहायता प्राप्त / मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों एवं समस्त आंगनबाडी केन्द्रों का संचालन दिनांक 12-08-2025 (मंगलवार) का बन्द रहेगा।

अतएव निर्देशित किया जाता है कि समस्त तहसील एवं सम्बन्धित विभाग उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन कराना सुनिश्चित करें। यदि कोई विद्यालय उक्त आदेश की अवहेलना करता है तो आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 के अन्तर्गत उनके विरुद्ध कठोर दण्डात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles