spot_img
spot_img
Wednesday, August 26, 2026
spot_img

पति के साथ निर्माणाधीन मकान देखने गई महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

रुद्रपुर (महानाद) : पति के साथ निर्माणाधीन मकान देखने गई महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

एसएसआई नपीन बुधानी ने बताया कि आज दिनांक 29.8.2025 को चौकी आदर्श कॉलोनी को एक महिला मृतका जानकी देवी (39 वर्ष) पत्नी रोहित कुमार के संबंध में एक डेड मेमो प्राप्त हुआ, जिसकी सूचना पर चौकी आदर्श कालोनी से एसआई जीवन अधिकारी व एएसआई संतोष उप्रेती को जवाहरलाल नेहरू जिला चिकित्सालय रुद्रपुर मौके पर भेजा गया।

पूछताछ करने पर पता चला कि मृतका जानकी देवी की शादी 6 वर्ष पूर्व रोहित कुमार निवासी घास मंडी, रुद्रपुर से हुई थी, आज दिनांक 29.8.2025 को जानकी देवी अपने पति के साथ फुलसूंगा थाना ट्रांजिट कैंप में निर्माणाधीन मकान के कार्य की प्रगति को देखने गई थी तो अचानक से संदिग्ध परिस्थितियों में जानकी देवी की मृत्यु हो गई।

चूंकि मृतका की शादी 6 वर्ष पूर्व हुई थी, नियमानुसार पंचायतनामा कार्यवाही मोर्चरी, रुद्रपुर में मजिस्ट्रेट द्वारा की जा रही है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles