spot_img
spot_img
Monday, February 23, 2026
spot_img

उधम सिंह नगर में 18,316 अभ्यर्थियों में से 5,836 ने छोड़ दी UKSSSC परीक्षा

महानाद डेस्क : उत्तराखंड में आज उत्तराखण्ड अधीनस्थ चयन सेवा आयोग (UKSSSC) द्वारा विभिन्न विभागों के स्नातक स्तरीय पदों के लिए आयोजित परीक्षा में उधम सिंह नगर जिले के 18,316 अभ्यर्थियों में से 5,836 अभ्यर्थियों परीक्षा ने छोड़ दी

आपको बता दें आज 21 सितंबर रविवार को 11 बजे से 1 बजे तक उत्तराखण्ड अधीनस्थ चयन सेवा आयोग द्वारा विभिन्न विभागों के स्नातक स्तरीय पदों हेतु लिखित परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा को शान्तिपूर्ण तथा पारदर्शिता से सम्पन्न कराने हेतु जनपद में 46 परीक्षा केन्द्र बनाये गये थे। रुद्रपुर/किच्छा में कुल 22 परीक्षा केन्द्र बनाये गये। खटीमा में 9 व काशीपुर में 15 परीक्षा केन्द्र बनाये गये थे।

आपको बता दें कि जिले में 18,316 अभ्यर्थियों ने परीक्षा देनी थी लेकिन आज केवल 12,480 अभ्यर्थियों ने ही परीक्षा दी तथा 5,836 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।

डाउनलोड करें केंद्र एवं उनमें उपस्थित छात्रों की लिस्ट –

List

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles