spot_img
spot_img
Thursday, February 26, 2026
spot_img

किराना स्टोर पर पटाखे बेचता दुकानदार गिरफ्तार, 9 पेटी पटाखे बरामद

बाजपुर (महानाद) : पुलिस ने एक दुकानदार को किराना स्टोर पर पटाखे बेचते गिरफ्तार कर उसके पास से 9 पेटी पटाखे बरामद किये हैं।

मामले की जानकारी देते हुए एसएसआई जसविन्दर सिंह ने बताया कि वे एसआई देवेन्द्र मनराल, कैलाश चन्द्र नगरकोटी व कां. जगदीश कोटियाल के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। जब वे रामराज रोड से बिरहा रोड़ पर भौना इस्लामनगर तिराहे पर पहुँचे तो एक मुखबिर ने बताया कि ललित गौतम नाम का व्यक्ति अपनी किराने की दुकान के बाहर खड़ा होकर घनी आबादी के बीच बिना सुरक्षा उपकरणों के तथा बिना लाईसेन्स के अवैध पटाखों की बिक्री कर रहा है, यदि उसें न रोका गया तो कोई विस्फोटक जैसी घटना कारित हो सकती है।

सूचना पर कार्रवाई करते हुए एसएसआई ने पुलिस टीम के साथ भौना इस्लामनगर कालोनी पहुँचे तो देखा कि एक संकरी गली व भीड़ भाड़ वाले इलाकें में एक लाल टी-शर्ट पहने व्यक्ति के पास लोगों की भीड़ लगी थी तथा एक व्यक्ति एक पेटी से कुछ डिब्बों को निकाल कर लोगों को दिखाकर ऊंची आवाज में सेल के पटाखे कह कर बेच रहा था। पुलिस को देखकर उक्त व्यक्ति अपने हाथ के पैकेट को गत्ते की एक पेटी में डालकर अपनी दुकान के बगल में बने गेट से घर में घुस गया, जिसका पीछा कर पुलिस टीम ने उसे पेटी सहित पकड़ लिया।

मौके पर कुछ गत्ते की पेटिया रखी थीं, पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछते हुये पेटियों के बारे में पूछा तो उसने अपना नाम ललित गौतम (25 वर्ष) पुत्र महेन्द्र कुमार गौतम निवासी भौना इस्लामनगर, वार्ड नं. 12, बाजपुर बताया। पूछताछ करने पर उसने बताया कि मैं बिना लाईसेन्स के अवैध रुप से स्काई शॉट पटाखे बेचता हूँ। उसके पास से बरामद 9 पेटियों में विभिन्न तरीकों के पटाखे बरामद हुए।

मौके पर कोई सुरक्षा उपकरण, फायर एस्टींग्यूसर, रेत की बाल्टी या आग बुझाने के अन्य कोई उपकरण नही पाये गये। घनी आबादी तथा आवासीय घर के अन्दर इस प्रकार पटाखों तथा आतिशबाजी का अवैध रुप से भंडारण करना जुर्म धारा 05/09 सी विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के अर्न्तगत दण्डनीय है। जिस पर पटाखों को जब्त कर ललित गौतम को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच एसआई प्रहलाद सिंह के हवाले की गई है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles