सलीम अहमद
रामनगर (महानाद) : पुलिस ने महिला से छेड़छाड़ एवं गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया।
आपको बता दें कि दिनांक 29.09.2025 को एक महिला की तहरीर के आधार पर दो सगे भाईयों के खिलाफ छेड़छाड़, गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने के मामले में धारा 74/75/351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी हेतु उच्चाधिकारीगणों द्वारा दिशा-निर्देश दिये गये।
एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश व प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार के नेतृत्व में उपरोक्त अभियोग से संबन्धित अभियुक्तगणों ललित (38 वर्ष) व नवीन चन्द्र उर्फ राजू (49 वर्ष) पुत्रगण स्व. अम्बादत्त निवासी गुमानपुर, पीरुमदारा, रामनगर को गिरफ्तार कर कोर्ट के समक्ष पेश कर गिदया।
पुलिस टीम में एसआई सुरभि राणा, कां. विनीत चौहान व होमगार्ड कल्लू सिंह शामिल थे।
#ramnagar_news #ramnagar_city



