spot_img
spot_img
Tuesday, July 21, 2026
spot_img

महाराष्ट्र में जनता ने नकारी क्षेत्रवाद की राजनीति, निकाय चुनाव में भाजपा को भारी बहुमत

महाराष्ट्र (महानाद) : निकाय चुनाव में जनता ने ठाकरे भाइयों की क्षेत्रवाद की राजनीति को नकार दिया है। जहां भाजपा को एकतरफा जीत मिल रही है वहीं ठाकरे भाईयों का सूपड़ा साफ हो गया है।

आपको बता दें कि शिवसेना उद्धव ठाकरे ने राज ठाकरे की मनसे के साथ मिलकर निकाय चुनाव लड़ा है। उद्धव शिवसेना और राजठाकरे की मनसे आये दिन उत्तर भारतीयों के साथ मारपीट और मराठी बोलने का दबाव डालते हैं। अब निकाय चुनाव के आ रहे रिजल्ट बता रहे हैं कि महाराष्ट्र की जनता को यह क्षेत्रवाद की राजनीति पसंद नहीं आई है।

निकाय चुनाव परिणाम –
मुंबई की 222 सीटों में भाजपा को 117 और यूबीटी+ को 81
संभाजीनगर की 115 सीटों में भाजपा को 58 और यूबीटी+ को 12
नासिक की 122 में से भाजपा को 76 और यूबीटी+ 18
नागपुर की 150 सीटों में भाजपा को 102, कांग्रेस 34, यूबीटी+ 2
पुणे की 122 सीटों में भाजपा 90 एनसीपी 20, यूबीटी+ 2
ठाणे भाजपा 63 यूबीटी+ 6

कुल 29 निकायों में 25 निकायों में भाजपा या उसकी सहयोगी पार्टियों ने जीत हासिल की है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles