spot_img
spot_img
Tuesday, February 17, 2026
spot_img

आरटीओ ने चलाया अभियान, कई वाहन किये सीज, कईयों का किया चालान

काशीपुर/जसपुर/बाजपुर (ब्यूरो) : डीएम नितिन सिंह भदौरिया एवं संभागीय परिवहन अधिकारी, (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा), हल्द्वानी संभाग के निर्देशानुसार परिवहन विभाग की टीमों द्वारा काशीपुर, बाजपुर, जसपुर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान कई वाहनों को सीज किया यगा तो कईयों का चालान काटा गया।

आपको बता दें कि आज दिनांक 17.2.2026 को परिवहन विभाग द्वारा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, (प्रवर्तन) काशीपुर के नेतृत्व में सचल दल काशीपुर, जसपुर, इंटरसेप्टर की संयुक्त टीमों द्वारा क्षेत्र के अंतर्गत मोटरयान अधिनियमों का उल्लंघन करने पर ओवरलोडिंग, विदाउट फिटनेस, विदाउट टैक्स वाले वाहनों पर प्रवर्तन कार्यवाही की गई। व्यापक चेकिंग अभियान के दौरान कुल 75 वाहनों का चालान किया गया जिनमें से 18 वाहनों को सीज किया गया।

इस दौरान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) संदीप वर्मा ने कहा कि भार वाहनों में ओवरलोडिंग करने के साथ साथ बिना यातायात नियमों का पालन न करने वाले वाहनों एवं बिना वैध प्रपत्रों के संचालित वाहनों के विरुद्ध भविष्य में भी कठोर प्रवर्तन कार्यवाही की जाएगी।

प्रवर्तन कार्यवाही के दौरान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) काशीपुर संदीप वर्मा, परिवहन कर अधिकरी नंदन आर्य, अनिल कुमार, सचिन, प्रमोद कर्नाटक आदि शामिल रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles