हल्द्वानी (महानाद) : कल रविवार को नैनीताल एवं कैंची धाम में टू-व्हीलर नहीं चलेंगे। पुलिस ने नैनीताल/कैंची धाम क्षेत्र में विशेष यातायात प्रतिबंध लागू किये हैं।
आपको बता दें कि दिनांक 5.4.2026 को नैनीताल एवं कैंची धाम क्षेत्र में अत्यधिक यातायात दबाव की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं सुरक्षित बनाए रखने हेतु विशेष प्रतिबंध लागू किए गए हैं।
निर्देश/प्रतिबंध निम्नानुसार हैं –
हल्द्वानी-काठगोदाम, कालाढूंगी एवं खैरना से नैनीताल/भीमताल/कैंची धाम की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के टू-व्हीलर का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
यह प्रतिबंध स्थानीय निवासियों के व्यक्तिगत टू-व्हीलर एवं आवश्यक सेवाओं पर लागू नहीं होगा।
पुलिस प्रशासन द्वारा आमजन से सहयोग की अपेक्षा की जाती है, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु एवं सुरक्षित बनी रहे।
नैनीताल पुलिस की अपील –
सभी वाहन चालकों एवं आमजन से अनुरोध है कि वैकल्पिक साधनों का उपयोग करें एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन कर सहयोग प्रदान करें।



