दिनेशपुर (महानाद) : दिनेशपुर क्षेत्र में मिले युवती के शव की पहचान न होने के कारण पुलिस ने आमजन से उसकी पहचान करने में मदद करने की अपील की है। पुलिस ने इसके लिए सूचना देने वाले को 50 हजार रुपये का नकद ईनाम देने की घोषणा की है।
उक्त जानकारी देते हुए दिनेशपुर पुलिस ने कहा है कि एक अज्ञात युवती का शव जनपद ऊधम सिंह नगर के थाना दिनेशपुर क्षेत्र में प्राप्त हुआ था। जिसकी अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। महिला के संबंध में कोई भी जानकारी उपलब्ध नहीं हो पा रही है। उक्त शव के संबंध में जानकारी देने वाले व्यक्ति को 50 हजार रुपये की धनराशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की जाएगी तथा उसकी पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।
संपर्क करें – थानाध्यक्ष दिनेशपुर: 8630885486, 9411112903
डीसीआर (DCR) : 9411112980
एसएसपी ऊधम सिंह नगर : 9411112711




