spot_img
spot_img
Tuesday, May 19, 2026
spot_img

मेयर दीपक बाली और एमएनए रविंद्र बिष्ट ने चैती मेले में किया 2 हाईटेक शौचलायों का शिलान्यास

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : सोमवार को मां बाल सुंदरी मंदिर के पास चैती मेला परिसर में मेयर दीपक बाली और नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट ने पार्षदों के साथ एक करोड़ छियालीस लाख उनहत्तर हजार रुपये की लागत से बनने वाले 2 हाईटेक शुलभ शौचालयों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर महापौर दीपक बाली ने कहा कि इन शौचालयों के निर्माण की काफी समय से मांग चल रही थी और इनके बनने से न सिर्फ चैती
मेले में आने वाले भक्तों अपितु इस क्षेत्र से गुजरने वाले बाहरी पर्यटकों एवं स्थानीय जनता को भी काफी लाभ मिलेगा।

इस दौरान मेयर दीपक बाली ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री और काशीपुर के विकास के प्रति हमेशा अपना आशीर्वाद देने वाले पुष्कर सिंह धामी द्वारा काशीपुर को तीन हाईटेक शौचालय स्वीकृत किए गए थे जिनमें से दो चैती मेला परिसर में बनने जा रहे हैं और एक का स्थान परिवर्तन हुआ है, लिहाजा उसका शिलान्यास कुछ समय बाद होगा।

उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में शौचालयों का निर्माण भी अति आवश्यक होता है।

मेयर दीपक बाली ने मुख्य नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख चंद्रप्रभा एवं जसपुर की ब्लॉक प्रमुख अनूप कौर और पार्षदों के साथ पहले वृक्षारोपण स्वरूप एक पेड़ लगाया और उसके बाद शौचालयों का शिलान्यास किया। कार्यक्रम का संचालन सहायक नगर आयुक्त विनोद लाल शाह ने किया।

इस अवसर पर सहायक नगर आयुक्त शालिनी नेगी, कार्यालय अधीक्षक विकास शर्मा, सांसद प्रतिनिधि एवं पार्षद विजय कुमार बॉबी, भाजपा जिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुकेश चावला, मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह, सुलभ इंटरनेशनल के उप नियंत्रक अभिषेक राज, शिवेंद्र तोपवाल, अवर अभियंता राजू विकास सिंह, पार्षद अनिल कुमार, वैशाली गुप्ता, संजय शर्मा, सुरेश सैनी, कुलदीप शर्मा , बीना नेगी, अब्दुल कादिर, सीमा सागर, अंजना आर्य, अशोक सैनी, मनोज जग्गा, पूर्व पार्षद सर्वेश शर्मा, पंडा विकास अग्निहोत्री, डॉ. ज्ञान सिंह, राजीव परनामी जितेंद्र गांधी, चौधरी समरपाल सिंह, जसवीर सिंह सैनी, विमला आर्य, काजल आर्य, पूजा शर्मा मंडल अध्यक्ष आवास विकास, मीना कश्यप, डिंपल कांबोज, मीना शर्मा, मीना चौहान, सुखविंदर सिंह सुक्खा, दिल्ली चाट भंडार के स्वामी दिलीप सक्सेना, पार्षद पति इरफान गुड्डू, रविंद्र राणा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles