spot_img
spot_img
Saturday, February 21, 2026
spot_img

जसपुर : महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने पदयात्रा निकाल किया प्रदर्शन

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने नगर के मुख्य मार्गों पर पदयात्रा निकालकर प्रदर्शन किया।

भूतपुरी रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय पर एकत्र हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक आदेश चौहान के नेतृत्व में रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में बस स्टैंड, गांधी पार्क , ठाकुर मंदिर, गांधी आश्रम, लकड़ी मंडी, मुख्य बाजार, कोतवाली रोड आदि मार्गो से होते हुए नारेबाजी कर सुभाष चैक तक पदयात्रा निकाली। इस दौरान कांग्रेसियों ने कहा कि डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है। जिसके कारण महंगाई बढ़ रही है। आम आदमी का जीवन यापन करना मुश्किल हो गया है। केंद्र सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हो रही है। रसोई गैस सिलेंडर के दाम इतने अधिक बढ़ गए हैं कि गरीब परिवार का चूल्हा बुझने की कगार पर है। कोरोना वैश्विक महामारी में देश में करोड़ों लोग अपना रोजगार खो चुके हैं, उनके परिवारों के सामने रोजी रोटी का संकट है। ऐसे परिवार महंगाई का बोझ बर्दाश्त नहीं कर पा रहे।

उधर किसान आंदोलन में किसान शहीद हो रहे हैं। केंद्र सरकार तीनों कृषि बिलों को वापस नहीं कर रही है। केंद्र सरकार की नीतियों के कारण देश की जनता दुखी है। कांग्रेस पार्टी भाजपा की जन विरोधी नीतियों का विरोध कर भाजपा की सोई सरकारों को जगाने काम करती रहेगी।

इस अवसर पर मौ. इख्तियार बबलू, डाॅ. एमपी सिंह, स. महेंद्र सिंह, गजेंद्र चौहान, मौहम्मद आरिफ, जाकिर हुसैन, नईम प्रधान, देवकी नंदन अग्रवाल, डाॅ. शुभ चंद, नीरज विश्नोई, गुरमीत सिंह, सर्वेश चैहान, हिमांशु नंबरदार आदि मौजूद रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles