spot_img
spot_img
Monday, April 13, 2026
spot_img

… कोरोना निगेटिव रिपोर्ट लाने पर ही दिया जाए उत्तराखंड में प्रवेश : मुख्यमंत्री तीरथ रावत

देहरादून (महानाद) : मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों को निर्देश दिए की कोविड पर प्रभावी नियंत्रण के लिए आरटीपीसीआर टेस्ट एवं वैक्सीनेशन में तेजी लाई जाए। हरिद्वार में कुंभ स्नानों को देखते हुए हरिद्वार में वैक्सीनेशन और आरटी पीसीआर टेस्ट के लिए विशेष अभियान चलाया जाए।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि राज्य में जिन स्थानों पर कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, उन स्थानों पर कंटेनमेंट एवं माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए जाएं एवं टीकाकरण पर विशेष ध्यान दिया जाये। जिन राज्यों में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, उन राज्यों से उत्तराखंड आने वाले लोगों को कोरोना निगेटिव रिपोर्ट लाने पर ही उत्तराखंड में प्रवेश दिया जाए। इसके लिए शीघ्र ही गाइडलाइन जारी की जाए।

वहीं, एसपीएस चिकित्सालय ऋषिकेश में खराब व्यवस्थाओं की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि व्यवस्थाओं को जल्द से जल्द सुधारा जाए एवं कार्य के प्रति लापरवाही दिखाने वालों पर सख्त कारवाई की जाये। हरिद्वार कुंभ एवं आगामी चारधाम यात्रा के दृष्टिगत स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाये। कुंभ स्नान को देखते हुए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की जाये।

बैठक में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्य सचिव ओम प्रकाश, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव अमित नेगी, शैलेश बगोली, एसए मुरुगेशन आदि उपस्थित थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles