spot_img
spot_img
Tuesday, February 17, 2026
spot_img

काशीपुर : ब्यूटी पार्लर में काम करने गई युवती हुई लापता

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : अपने घर से ब्यूटी पार्लर में काम करने गई एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। काफी ढूंढने के बाद भी जब युवती का पता नहीं चला तो युवती के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर उसके तलाशने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।

बता दें कि मौहल्ला कटोराताल निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर देकर बताया कि उसकी 20 साल की पुत्री रतन सिनेमा रोड स्थित एक ब्यूटी पार्लर में काम करती है। 26 मार्च की सुबह 10 बजे वह रोजाना की भांति ब्यूटी पार्लर पर काम करने निकली थी लेकिन अपने तय समय सायं 6 बजे तक वह घर वापिस नहीं लौटी। उन्होंने उसे अपने रिश्तेदारों सहित सभी संभावित जगहों पर उसकी तलाश की लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं लग। पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles