spot_img
spot_img
Saturday, February 21, 2026
spot_img

रामनगर पुलिस की लाॅकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर बड़ी कार्रवाई

सलीम अहमद
रामनगर (महानाद) : पुलिस ने लाॅकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लगभग तीन दर्जन दोपहिया वाहनों को सीज करते हुए बगैर मास्क के घूम रहे हैं लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की।

बता दें कि कोतवाल अबुल कलाम के नेतृत्व में आज पुलिस ने लाॅकडाउन का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लगभग 35 दोपहिया वाहनों को सीज करने की कार्रवाई की।

मामले में जानकारी देते हुए कोतवाल अबुल कलाम ने बताया कि जो लोग लाॅकडाउन का उल्लंघन कर रहे हैं तथा बिना बात के या बेवजह सड़कों पर घूम रहे हैं उनके खिलाफ अभियान चलाते हुए उक्त कार्रवाई की गई है। साथ ही साथ जो लोग बिना मास्क के घूम रहे थे उनके विरुद्ध भी महामारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि जो लोग भी लॉक डाउन का उल्लंघन करेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles