spot_img
spot_img
Thursday, February 19, 2026
spot_img

कांग्रेस ने कोरोना मरीजों के लिए शुरु की निःशुल्क भोजन की व्यवस्था

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : महानगर कांग्रेस कमेटी की और से शुरू की गई निःशुल्क भोजन रसोई का उद्घाटन आज प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, जसपुर विधायक आदेश चैहान व प्रदेश उपाध्यक्ष आर्येन्द्र शर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। बता दें कि महानगर कांग्रेस कमेटी ने होम आइसोलेशन में रह रहे कोविड-19 के मरीजों के लिए निःशुल्क भोजन किचन आरंभ की है।

इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि कोरोना संक्रमण के कारण महंगी दवाइयां, महंगे इलाज के बीच भोजन के लिए लोग परेशान न हों इसलिए यह निःशुल्क भोजन उन परिवारों के लिए प्रदान किया जाएगा जो इस बीमारी से संघर्ष कर रहे हैं।

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सहगल एडवोकेट ने बताया कि निःशुल्क भोजन पौष्टिक तत्वों से बना है। हम सभी को एकजुट होकर इंसानियत को जिंदा रखते हुए कांग्रेस के बैनर तले यह जनहित का कार्य लोगों के लिए किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आज से दोपहर का खाना ऑर्डर करने का समय प्रातः 9 से 10 तक डिलीवरी दोपहर 1 से 2 बजे तक एवं रात का खाना ऑर्डर करने का समय दोपहर 2 से 3 बजे तक डिलीवरी शाम 6 से 7 बजे है। आप अपना आॅर्डर समयानुसार उनके (संदीप सहगल) निवास गिरिताल रोड से लेने की कृपा करें।

इस दौरान मुख्य रूप से मुशर्रफ हुसैन, डाॅ. रमेश कश्यप, सुभाष पाल, इंदर सिंह एडवोकेट, नितिन कौशिक, राशिद फारुखी आदि कांग्रेस नेता मौजूद थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles