spot_img
spot_img
Sunday, May 17, 2026
spot_img

काशीपुर कोतवाली के नये कोतवाल बने जीबी जोशी

रुद्रपुर (महानाद) : एसएसपी उधम सिंह नगर दलीप सिंह कुंवर ने 6 इंस्पेक्टरों तथा 3 सब इंस्पेक्टरों का तबादला कर दिया है।

जीबी जोशी को काशीपुर का नया कोतवाल बनाया गया है। वहीं काशीपुर के वर्तमान कोतवाल संजय पाठक को एसआईटी में भेजा गया है।

वहीं विजेंद्र शाह को पुलिस लाइन से रुद्रपुर का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। कोतवाल नित्यानंद पंत को एसआईटी भेजा गया है। प्रकाश सिंह दानू को सितारगंज का प्रभारी निरीक्षक बनाकर सलाउद्दीन का तबादला एसआईटी में कर दिया गया है।

उधर एसआई कमलेश भट्ट को एसओजी/एडीटीएफ प्रभारी बनाया गया है। एसआई योगेश कुमार को थानाध्यक्ष नानकमत्ता का प्रभार दिया गया है। एसआई राजेश पांडे को एसएसआई किच्छा बनाया गया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles