spot_img
spot_img
Sunday, July 12, 2026
spot_img

काशीपुर : जी का जंजाल बना ओवर ब्रिज निर्माण, न तो ट्रेफिक रोकते हैं न बनाते हैं नाला, ऊपर से कर दिया व्यापारियों का नुकसान

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : नगर के महाराणा प्रताप चौक पर बन रहा ओवर ब्रिज लोगों के जी का जंजाल बन गया है। वर्षों से बन रहे ओवर ब्रिज के कारण जहां चौक के व्यापारियों का व्यापार चैपट हो गया है। वहीं वहां हो रहे नाला निर्माण के कारण आये दिन वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। ऊपर से कल रात्रि राधेश्याम बिल्डिंग के पास ठेकेदार ने नाले के लिए खुदाई की तो उसकी जेसीबी ने एक व्यापारी का फर्श सहित सीवर टैंक को भी तोड़ दिया। जिसके बाद आज शाम को मौके पर पहुंची मेयर उषा चैधरी ने ठेकेदार को मौके पर बुलाकर मरम्मत के निर्देश दिये हैं।

बता दें कि लगभग 4 सालों से बन रहे ओवर ब्रिज के कारण शहर में आना जाना मुहाल हो चुका है। ओवर ब्रिज के चारों ओर बनने वाली सर्विस रोड भी आज तक नहीं बन पाई। अब नाला निर्माण के कारण आये दिन वाहन दुर्घटनाग्रस्त होते रहते हैं। 4 सालों में इसके आसपास के व्यापारियों का व्यापार बिल्कुल ठप हो चुका है। और अभी भी पता नहीं कि ये ओवर ब्रिज कब तक बन कर तैयार होगा।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles