spot_img
spot_img
Tuesday, February 24, 2026
spot_img

बड़ी खबर : भाजपा के हुए कांग्रेस सरकार के पूर्व मंत्री प्रीतम

देहरादून (महानाद) : उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है। कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे धनोल्टी से निर्दलीय विधायक प्रीतम सिंह ने भाजपा का दामन थाम लिया। आज भाजपा के नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कार्यालय में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी तथा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलवाई।

आपको बता दें कि उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के टिकट पर 2002 में पहली बार विधानसभा चुनाव जीतने वाले प्रीतम पंवार आज भाजपा में शामिल हो गये हैं। पंवार 2012 में यमुनोत्री से दोबारा चुनाव जीते और फिर विजय बहुगुणा तथा हरीश रावतनीत कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे। 2017 का विधानसभा चुनाव उन्होंने धनोल्टी से निर्दलीय के तौर पर लड़ा और भाजपा के नारायण सिंह राणा को हराकर तीसरी बार विधानसभा में पहुंचे। पंवार को त्रिवेंद्र सिंह रावत, भगत सिंह कोश्यारी और राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी का करीबी माना जाता है। प्रीतम पंवार ने पिछले दिनों सदन में अनिल बलूनी की जमकर तारीफ की थी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles