spot_img
spot_img
Wednesday, March 18, 2026
spot_img

जनता बना चुकी है कांग्रेस की सरकार बनाने का मन : हरीश रावत

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड की जनता भाजपा की मौजूदा सरकार से तंग आकर कांग्रेस की सरकार बनाने का मन बना चुकी है। उत्तराखंड में अधिकांश सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी की ही विजय होगी।

पूर्व मुख्यमंत्री ण्वं कांग्रेस के कद्दावर नेता तथा चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत एवं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल आज बीते दिनों सड़क दुर्घटना में हुई क्षेत्रीय विधायक आदेश चौहान के भतीजे की मौत पर दुख प्रकट करने ग्राम निवारमंडी उनके निवास स्थान पर पहुंचे। इस दौरान दोनों नेताओं ने विधायक आदेश चौहान के भतीजे की मृत्यु होने पर शोक संवेदना व्यक्त की तथा शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया।

इससे पूर्व कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं का स्वागत किया। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि इस बार जनता उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनाने का मन बना चुकी है, उत्तराखंड में अधिकांश सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी की ही विजय होगी। 2016 में कांग्रेस छोड़कर गए बागी नेताओं की वापसी पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि जो बागी पार्टी छोड़कर बीजेपी में चले गए थे जिन-जिन की हमें जरूरत थी वह भाजपा से वापस आ गए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि टिकट जनवरी में घोषित किये जाएंगे।

इस मौके पर डॉ. एमपी सिंह, मौ. आरिफ सिद्दीकी, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सुखवीर भुल्लर, यूथ कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता डॉ. शुभ चंद्र, आफताब आलम अंसारी, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गजेंद्र चौहान, हिमांशु नंबरदार, शाह मौहम्मद, सुखदेव सिंह, मोइनुद्दीन आदि मौजूद रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles