spot_img
spot_img
Wednesday, June 24, 2026
spot_img

मारुति स्विफ्ट को टक्कर देने को टोयोटा ला रही है Aygo X, देगी 25 किमी का माइलेज

नई दिल्ली (महानाद) : मारुति सुजुकी की स्विफ्ट गाड़ी को टक्कर देने के लिए टोयोटा कंपनी अपनी नई कार Aygo X ला रही है. इस कार की विशेषता इसका शानदार डिजाइन, मजबूत डायनामिक और शानदार फ्यूल एफिशिएंसी होगी। टोयोटा की यह कार 1 लीटर पेट्रोल में 25 किलोमीटर प्रति लीटर का शानदार माइलेज देगी।

टोयोटा की यह कार अपने सेगमेंट में हर तरीके से शानदार फीचर्स के साथ सड़कों पर उतरेगी। इस मिनी कार में पीछे वाली सीट के ऊपर वर्टिकल लाइट दी जायेगी। गाड़ी की कुल लंबाई 3700 मिलीमीटर तथा चौड़ाई 1740 मिलीमीटर है जो कि अपने सेगमेंट की अन्य गाड़ियों से 325 मिलीमीटर ज्यादा है। इसका व्हीलबेस 90 मिलीमीटर है।

टोयोटा ने Aygo X को भारत की तंग गलियों को देखते हुए डिजाइन किया है। यह लगभग 9.4 मीटर में कहीं पर भी घूम जाएगी। इस गाड़ी की सीट को 55 मिलीमीटर ऊंचा रखा गया है ताकि ड्राइवर को दूर तक देखने में आसानी हो।

कंपनी ने इस कार में 9 इंच के इन्फोटेनमेंट स्क्रीन के साथ-साथ डिजिटल क्लाइमेट कंट्रोल पैनल भी लगाया है जो कई मामले में अपने सेगमेंट के मॉडलों से आधुनिक है। कार में वायरलेस ए स्मार्टफोन चार्जिंग की सुविधा उपलब्ध होगी।

यह गाड़ी 1 लीटर और 3 सिलेंडर पेट्रोल इंजन से लैस है जो 71 हॉर्स पावर प्रदान करती है। गाड़ी 5 स्पीड मैनुअल गियर बॉक्स के साथ साथ सीवीटी ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन में भी उपलब्ध होगी।

इस कार की कीमत लगभग 6-8 लाख के बीच की मानी जा रही है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles