spot_img
spot_img
Wednesday, March 18, 2026
spot_img

बड़ी खबर : कुमाऊं कमिश्नर व डीएम उधम सिंह नगर हटाये गये, युगल किशोर पंत बने उधम सिंह नगर के नये डीएम, कुल 35 तबादले

विकास अग्रवाल
देहरादून (महानाद) : धामी सरकार ने उत्तराखंड में देर रात्रि बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कुमांऊ कमिश्नर सुशील कुमार व डीएम ऊधम सिंह नगर की जिलाधिकारी रंजना राजगुरु को हटा दिया है। उनकी जगह युगल किशोर पंत को उधम सिंह नगर का नया डीएम बनाया गया है। रंजना राजगुरू को अपर सचिव नागरिक उड्डयन तथा अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी पर्यटन विकास परिषद व मुख्य कार्यकारी अधिकारी उकाड़ा की जिम्मेदारी दी गई है।

कुमाऊं कमिश्नर सुशील कुमार को गढ़वाल का कमिश्नर तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी चारधाम देवस्थानम बोर्ड बनाया गया है।

गढ़वाल कमिश्नर रविनाथ रमन को राजस्व सचिव बनाया गया है। बीवीआरसी पुरुषोत्तम से सचिव राजस्व वापिस लिया गया हैै।

बंशीधर तिवारी को निदेशक पंचायती राज बनाया गया है। प्रकाश चंद्र दुम्का को सचिव रेरा बनाया गया है।

अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को वर्तमान पदों के साथ साथ ऊर्जा व वैकल्पिक ऊर्जा का दायित्व दिया गया है।

प्रमुख सचिव आरके सुधांशु से राज्य संपत्ति व सूचना प्रौद्योगिकी हटा लिया गया है। रंजीत कुमार सिन्हा से सचिव परिवहन वापिस लिया गया है।

सचिव अमित सिंह नेगी से चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा लेकर सूचना प्रोद्योगिकी दिया गया है।

मीनाक्षी सुंदरम को मुख्य परियोजना निदेशक यूजीवीएस-आरईएपी बनाया गया है।

शैलेश बगौली को आबकारी सचिव बनाया गया है। नितेश कुमार झा को सचिव तकनीकी शिक्षा बनाया गया है। सचिन कुर्वे को सचिव ग्रामीण निर्माण विभाग बनाया गया है।

विजय कुमार यादव को परियोजना निदेशक उत्तराखंड वर्क फोर्स डवलपमेंट प्रोजक्ट बनाया गया है।

सचिव रविनाथ रमन से आयुक्त गढ़वाल से हटा कर अपर सचिव राजस्व विभाग में भेजा गया है।

चन्द्रेश कुमार यादव को सचिव श्रम एवं अध्यक्ष उत्तराखंड भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार बोर्ड बनाया गया है।

विनोद कुमार सुमन को प्रभारी सचिव राज्य सम्पत्ति बनाया गया है। दीपेन्द्र कुमार चौधरी को प्रभारी सचिव परिवहन बनाया गया है।

आनन्द श्रीवास्तव को परियोजना प्रबंधक यूईएपी/यूडीआरपी बनाया गया है। डॉ. अहमद इकबाल को परियोजना निदेशक यूजीवीएस-आरईएपी बनाया गया है। रणवीर सिंह चौहान को अपर सचिव धर्मस्व, संस्कृति, महानिदेशक संस्कृति तथा परिवहन आयुक्त बनाया गया है।

नितिन सिंह भदौरिया को आबकारी आयुक्त बनाय गया है। स्वाति भदौरिया से अपर सचिव संस्कृति, नागरिक उड्डयन, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, उकाडा तथा महानिदेशक संस्कृति वापिस लिया गया है।

सुमन सिंह वल्दिया को अपर सचिव राजस्व बनाया गया है। सुरेश चन्द्र जोशी को अपर सचिव बाल विकास एवं सामान्य प्रशासन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

राजेन्द्र कुमार को अपर सचिव समाज कल्याण बनाया गया है। बीएल फिरामल को निदेशक समाज कल्याण, हल्द्वानी बनाया गया है।

चन्द्र सिंह धर्मशक्तू को अपर सचिव समाज कल्याण तथा आयुक्त निशक्तजन बनाया गया है। बंशीलाल राणा को सचिव सूचना आयोग देहरादून का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। श्याम सिंह राणा को स्टाफ आफिसर अध्यक्ष राजस्व परिषद के पद पर मूल तैनाती दी गई है।

विनोद गिरी गोस्वामी से परियोजना निदेशक उत्तराखंड वर्क फोर्स डवलपमेंट प्रोजक्ट वापिस लिया गया है।

देखें पूरी लिस्ट

Transfer-30112021_211130_232033-1

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles