spot_img
spot_img
Wednesday, July 15, 2026
spot_img

ब्रेकिंग न्यूज काशीपुर : पूर्व व्यापारी नेता की गोली लगने से मौत

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : पूर्व व्यापारी नेता नीशू अरोरा की गोली लगने से मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार कल रात पूर्व व्यापारी नेता नीशू अरोरा बसंत विहार निवासी पवन भल्ला के घर पर था। जहां पवन भल्ला के हथियार से अचानक गोली चल गई जो सीधे नीशू के गाल को चीरती हुई खोपड़ी में जा लगी। आनन-फानन में नीशू को अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पवन भल्ला ने पुलिस के आगे सरेंडर कर दिया है। विस्तृत जानकारी पुलिस की पूछताछ के बाद पता चल पायेगी।

नीशू अरोरा की रतन सिनेमा रोड पर घास मंडी वाले चौराहे के पास गिफ्ट/जनरल स्टोर की दुकान है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles