spot_img
spot_img
Friday, February 20, 2026
spot_img

नवदिवसीय श्रीरामकथा ने लिया विश्राम-भक्तजन हो गए भाव विभोर

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : धर्मयात्रा महासंघ महानगर काशीपुर के तत्वावधान में आयोजित श्रीरामकथा की अमृत वर्षा जो पिछले 9 दिन से पड़ रही थी, दि. 9-12-2021 की सायं अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार थम गई। जब पूज्य व्यास जी महाराज ने श्री रामचरित मानस पर आधारित भगवान श्रीराम द्वारा अपने भक्तों को शरणागति प्रदान करने और भक्तों के सब प्रकार से कल्याण करने की कथाओं के माध्यम से श्रीराम कथा के नौवें दिन अपने प्रवचन को पूर्ण किया और पूज्य व्यास जी महाराज ने सभी श्रोतागण व भक्तजन के मंगलमय दीर्घ स्वस्थ जीवन की कामना के लिए आर्शीवाद दिया।

बृहस्पतिवार को कथा प्रारम्भ होने से पूर्व व्यास पीठ का पूजन पं. महेश चन्द्र जोशी, समाज सेवी आशीष अरोरा बोबी, सेवानिवृत्त जिला जज पीके अग्रवाल, पूर्व सांसद बलराज पासी, पार्षद गुरुविन्दर सिंह चन्डोक, संस्कार भारती के प्रांत मंत्री एड. पंकज अग्रवाल, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक सिरोही व कथा आयोजक धर्मयात्रा महासंघ महानगर काशीपुर के पदाधिकारियों द्वारा किया गया और स्मृति स्वरुप तलवार भेंट की। आरती तथा प्रसाद वितरण से पूर्व एड. कृष्ण कुमार अग्रवाल ने सभी श्रोतागण और सहयोगीगण व पूज्य व्यास जी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। अंत में सभी श्रोतागण ने दो मिनट का मौन रख कर भारत के प्रथम सीडीएस जनरल विपिन रावत के आकस्मिक निधन पर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कथा श्रवण करने हेतु पहुँचने वालों में क्षितिज अग्रवाल, राजेन्द्र प्रसाद राय, सुरेश चन्द्र गर्ग, डॉ. विनीत कुमार, सर्वदमन रस्तौगी, हरबंस सिंह, सुभाष प्रकाश वर्मा, हेमचन्द्र जोशी, प्रताप राय, जगदीष प्रसाद, डॉ. अशोक सिरोही, रामओतार वर्मा, अशोक अग्रवाल, राजेन्द्र सिंह, सुरेश चन्द्र शर्मा, ज्ञानेन्द्र शर्मा, जीके अग्रवाल, सुभाष चन्द्र अग्रवाल एड., गोपाल सिंह सैनी, डीके सक्सेना एड., सुभाष शर्मा, डीएस रावत, जयप्रकाश सिंह चौहान, गोपाल कृष्ण अग्रवाल, एसपी श्रीवास्तव, रमेश चन्द्र जोशी, अरुण कुमार सक्सेना, सुरेश चन्द्र गुप्ता ठेकेदार, दलीप सिंह, जयनन्दन प्रसाद शर्मा, जयप्रकाश शर्मा, केशव सरन अग्रवाल, देवल अग्रवाल, रामपाल सिंह चौहान, ओपी सिंह चौहान, नरेन्द्र सिंह तड़ियाल, रामसूरत सरन अग्रवाल, अतुल गुप्ता, प्रमोद अग्रवाल, योगाचार्य प्रेम शर्मा, रविकांत अग्रवाल, डीके वर्मा, संतोष कश्यप एड. व डॉ. महेश अग्निहोत्री के नाम विशेष रूप से उल्लेखनीय है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles