spot_img
spot_img
Tuesday, June 30, 2026
spot_img

सावधान काशीपुर : आज कोरोना संक्रमण के मामले मिले 44, जिले में कुल 162

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : देश के साथ-साथ अब उधम सिंह नगर में भी कोरोना ने अपने पैर फैलाने शुरु कर दिये हैं। आज काशीपुर में 44 लोग कोरोना संक्रमित पाये गये हैं।
वहीं, रुद्रपुर में 25, बाजपुर में 16, जसपुर में 1, गदरपुर में 8, खटीमा में 11, किच्छा में 2 तथा सितारगंज में 55 लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं।
उधर, कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. अमरजीत साहनी ने कहा है कि कोरोना से डरने की जरूरत नहीं है। सावधानी बरतने की जरूरत है। कोरोना गाइडलाइन का पालन करें। बिना मास्क के घर से बाहर न निकलें। अपने हाथों को साबुन से धोते रहें। सैनेटाइजर का इस्तेमाल करते रहें। सोशल दूरी बनाकर रखें। बिना काम के अपने घर से बाहर न निकलें।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles