spot_img
spot_img
Wednesday, February 25, 2026
spot_img

झाडू से साफ करेगें राजनीतिक गंदगी : सुनीता टम्टा

रवि सरना
बाजपुर (महानाद) : आम आदमी पार्टी की महिला प्रत्याशी सुनीता टम्टा बाजवा को जनसम्पर्क के दौरान क्षेत्र में हर वर्ग का भारी जनसमर्थन प्राप्त हो रहा हैं। क्षेत्रवासियों द्वारा जगह-जगह किये जा रहे आत्मीय स्वागत एवं प्रदान किये जा रहे सम्मान और अपार समर्थन से गदगद आम प्रत्याशी सुनीता टम्टा बाजवा ने कहा कि झूठे वादे कर बरगलाने वालों को इस बार जनता सिरे से नकार देगी। उन्होंने माताओं, बहनों और पुरूषों से अनुरोध किया कि इस बार मौका है देवभूमि की राजनीतिक गंदगी को आम आदमी पार्टी की झाड़ू से साफ कर देना और जिन्होंने विकास के नाम पर आम जन को सिर्फ ठगते हुए मात्र अपना विकास किया है, इस बार उन्हें नकार देना।

सुनीता ने जोर देकर कहा कि इस बार किसी लालच में मत आना और पैसे व साड़ी का लालच छोड़कर केवल ‘झाडू’ के सामने वाला ही बटन दबाना। उन्होंने कहा कि यदि जनता ने आम आदमी पार्टी को बाजपुर के नव निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी तो मैं विश्वास दिलाती हूं कि बाजपुर का विकास मॉडल दिल्ली के विकास मॉडल से भी बेहतर सिद्ध होगा। केवल अरविंद केजरीवाल ही देश में एक ऐसे नेता है जो जनता से जैसा कहते हैं वैसा करके दिखाते हैं। इसलिए जनता जिन्हें बार-बार आजमा चुकी है, इस बार उन्हें आजमाने की बजाय केवल एक मौका आम आदमी पार्टी को भी दें। यदि आपके सपनों का उत्तराखंड और आपके सपनों का बाजपुर नहीं बन पाया तो वह अगली बार वोट मांगने नहीं आएंगे।

टम्टा ने कहा कि आगामी 14 फरवरी को उत्तराखंड के साथ-साथ बाजपुर के नव निर्माण का नया अध्याय लिखा जाना है, लिहाजा जब वोट डालने जाओ तो अपनी बहन बेटियों की सुरक्षा और बेरोजगार बच्चों तथा घर में पड़े बीमार मां-बाप को देखकर वोट डालने जाना क्योंकि आम आदमी पार्टी ही आपको बेहतर चिकित्सा, शिक्षा और सड़कें तथा फ्री बिजली और माता बहनों को आर्थिक मदद देने और आपके बेरोजगार बच्चों को रोजगार देने का काम करेगी। लिहाजा वोट डालते समय केवल ‘झाड़ू’ का ध्यान रखना। यदि इस बार चूक की तो बाजपुर को लूटते वाले उसे रसातल में पहुंचा देंगे। उन्होंने क्षेत्रवासियों का आह्वान किया कि इस बार लुटेरों को नहीं बल्कि अपनी बहू, बहिन व बेटी को सेवा करने का अवसर प्रदान करें। जो कि एक ‘सेविका’ के रूप में बाजपुर की सेवा करेगी और आपके प्रत्येक सुख-दुःख में पूर्व की भाँति सदैव कंधे से कंधा मिलाकर साथ देगी।

 

 

 

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles