spot_img
spot_img
Thursday, February 26, 2026
spot_img

विकल्प गुड़िया बने उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश सचिव

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने काशीपुर के युवा कार्यकर्ता विकल्प गुड़िया को उत्तराखंड कांग्रेस का प्रदेश सचिव नियुक्त किया है।

बता दें कि कल दिनांक 6 फरवरी 2022 को प्रदेश अध्यक्ष के अनुमोदन के पश्चात प्रदेश उपाध्यक्ष (संगठन) पृथ्वी पाल सिंह चौहान ने 12 सचिवों की लिस्ट जारी की। नवनियुक्त प्रदेश सचिव विकल्प ने अपनी नियुक्ति पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह एवम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव अनुपम शर्मा सहित समस्त वरिष्ठ जनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा जो विश्वास पार्टी हाई कमान ने मुझ साधारण कार्यकर्ता पर व्यक्त किया है उस पर खरा उतरने का भरसक प्रयास करूँगा व पार्टी को मजबूत करने में अपना अधिकतम समय दूँगा।

बता दें कि विकल्प गुड़िया इससे पूर्व 2016 से 2019 तक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन सचिव रह चुके हैं। विकल्प ने अपनी नियुक्ति के पश्चात सर्व प्रथम अपनी ताई पूर्व पीसीसी सदस्य विमला गुड़िया, पिता विमल गुड़िया, माता कल्पना गुड़िया एवम बड़ी बहन प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सदस्य डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय से आशीर्वाद प्राप्त किया।

विकल्प की नियुक्ति पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सहगल, कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र चंद्र सिंह, पूर्व महापौर प्रत्याशी मुक्ता सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुशील गुड़िया, उमेश जोशी एडवोकेट, शफीक अहमद अंसारी, सरित चतुर्वेदी, माजिद अली, विनोद मेहरोत्रा, महेंद्र लोहिया, अलका पाल, आशीष अरोरा, चेतन अरोरा, जय सिंह गौतम, इंदु मान, सचिन नाडिग, नितिन कौशिक, संजय चतुर्वेदी, वेद प्रकश विद्यार्थी, मोहित चौधरी, अर्पित मेहरोत्रा, त्रिलोक अधिकारी, पंकज पंत, गीता चौहान, राशिद फारुखी, शहजाद हुसैन, पंकज टंडन, सूर्य प्रताप सिंह, राहुल रमनदीप, सुहैल खान, इरशाद चौधरी, रवि ढींगरा, नितिन हाई कोटिया, अब्दुल सलीम एड., राकेश नरूला , मौ. अकरम, विजेन्द्र चौधरी, अतुल अग्रवाल, अरविन्द शर्मा, इरशाद गुड्डू, मौ. वासिम, अमित शर्मा, राजू छीना आदि ने बधाई दी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles