spot_img
spot_img
Thursday, February 26, 2026
spot_img

रुद्रपुर : स्पा सेंटर की आड़ में करवा रहे थे देह व्यापार, पुलिस ने किया गिरफ्तार

विकास अग्रवाल
रुद्रपुर (महानाद) : एएचटीयू उधम सिंह नगर ने स्पा सेंटर की आड़ में चलाये जा रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए सेंटर के मालिक व संचालिका को गिरफ्तार किया है।

बता दें कि कल दिनांक 25.03.2022 को निरीक्षक बसन्ती आर्य को सूचना मिली कि कि संचालिका व मालिक द्वारा गैलेक्सी स्पा सेंटर, रुद्रपुर में मसाज के नाम पर बाहरी राज्यों से युवतियों को अपने पास रखकर देह व्यापार कराया जा रहा है। जहां आये दिन ग्राहकों की भीड़ लगी रहती है। जिसके कारण स्थानीय युवाओं पर गलत प्रभाव पड़ रहा है।

सूचना पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग के नोडल अधिकारी अमित कुमार को अवगत कराकर मौके पर पुलिस टीम द्वारा बिना विलम्ब के छापामारी की गई तो गैलेक्सी स्पा सेंटर में संचालिका निकिता उर्फ नीतू (18 वर्ष) पुत्री रामवीर सिंह निवासी जीए-49, पुल प्रहलादपुर, बदरपुर, दक्षिण दिल्ली हाल निवासी बनखण्डी रोड, ट्रांजिट कैम्प, रुद्रपुर व स्पा मालिक संदीप वर्मा उर्फ वीर (33 वर्ष) पुत्र विजयपाल वर्मा निवासी 1192, गली नं. 3, आदर्शनगर, बल्लभगढ़, फरीदाबाद हाल निवासी बनखण्डी रोड, ट्रांजिट कैम्प रुद्रपुर द्वारा मसाज कराये जाने की आड़ में अनैतिक कार्य किया जाना पाया गया। मौके पर कई अनियमितताओं के अतिरिक्त आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई।

मौके पर स्पा सेंटर में कार्यरत युवतियों के पास कोई थैरेपी व मसाज करने सम्बन्धी कोई प्रमाण पत्र भी नहीं पाये गये। युवतियों द्वारा बताया गया कि स्पा सेंटर का मालिक व संचालिका द्वारा उनसे मसाज कराने के नाम पर अनैतिक धन्धा कराया जाता है। मना करने पर स्पा सेंटर से निकाल देने की धमकी दी जाती है। जिस कारण गरीबी व बेरोजगारी के कारण मजबूरीवश इस धन्धे को कर रहे है । युवतियां हरियाणा, फरीदाबाद व दिल्ली राज्य की होनी पायी गयी। मौके पर स्पा सेंटर के मालिक व संचालिका द्वारा युवतियों से इस प्रकार अनैतिक कार्य कराये जाने व अनियमितता पाये जाने पर मालिक व संचालिका दोनों को गिरफ्तार कर थाना ट्रांजिट कैम्प में अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

वहीं एसएसपी उधम सिंह नगर टीसी मंजूनाथ ने पुलिस टीम को नकद इनाम की घोषणा के साथ-साथ स्पा सेंटर, सैलून, पार्लर व होटल संचालकों को चेतावनी दी है कि यदि कोई इस तरह के अनैतिक कार्य में संलिप्त पाया गया तो उसके विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।

पुलिस टीम में एएचटीयू/क्षेत्राधिकारी पन्तनगर नोडल अधिकारी अमित कुमार, एण्टी हयूमन ट्रैफिकिंग यूनिट प्रभारी निरीक्षक बसन्ती आर्य, कां. नवीन गिरी, रमेश चन्द्र, प्रियंका आर्य, प्रियंका कोरंगा, रेखा टम्टा, ममता मेहरा तथा भूपेन्द्र सिंह शामिल हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles