spot_img
spot_img
Saturday, July 11, 2026
spot_img

काशीपुर : फैक्ट्री के गोदाम से चुराये सामान को कबाड़ियों को बेचने वाला गिरफ्तार

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : आईटीआई थाना पुलिस ने जसपुर खुर्द स्थित फैक्ट्री गोदाम से चुराये गये सामान सहित एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

जसपुर खुर्द निवासी क्षितिज जैन पुत्र विजेन्द्र जैन ने 11 अप्रैल को थाना आईटीआई पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसकी फैक्ट्री के गोदाम से वेल्डिंग सेट, मोटरें, विंडों एसी व पंखें चोरी हो गये हैं। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो बिजली की दुकान पर काम करने वाला राजू पुत्र हरपाल निवासी बासिंयोवाला मंदिर मौके पर दिखाई दिया। जिसके बाद आईटीआई थाना प्रभारी आशुतोष सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने राजू को बासिंयोवाला मंदिर के पास से गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चोरी गया समान बरामद कर लिया।

राजू ने बताया कि उसने चोरी किया गया कुछ सामान एक हाजी नजाकत कबाड़ी निवासी श्मशानघाट के नजदीक, ढेला पुल काशीपुर तथा कुछ सामान सईद कबाड़ी निकट एसडीएम कोर्ट को बेच दिया है। पुलिस जांच में जुटी है

पुलिस टीम में आईटीआई थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह, एसआई हरीश आर्य, कांस्टेबल ध्यान सिंह व उमेश तोमक्याल शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles