spot_img
spot_img
Monday, March 23, 2026
spot_img

काशीपुर : कटोराताल निवासी युवकों पर फायर कर भाग रहा युवक चीमा चौराहे पर पकड़ा गया

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद): तीन युवकों पर फायर कर भागे युवक को पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए तमंचे व कारतूस के साथ पकड़ लिया।

बता दें कि कल दिनांक 13-05-2022 को विपिन कुमार उर्फ विक्की पुत्र श्री बाबूराम निवासी मौहल्ला काजीबाग, कटोराताल, काशीपुर अपने भाई वीर सिंह व रजत सिंह पुत्र गुरनाम सिंह निवासी रम्पुरा, काशीपुर के साथ रात्रि के 9ः55 बजे ठेली पर पकौड़े खा रहे थे कि एक व्यक्ति बुलेट मोटर साइकिल पर आया और उनके साथ गाली गलौज करने लगा। जिसका विरोध करने पर उसने जान से मारने की धमकी देते हुए अपनी बेल्ट से लगा तमंचा निकाला और जान से मारने की नीयत से उन पर फायर कर दिया। फायर उनके पीछे खड़ी ब्रेजा कार यूके 18 एच 9956 में लगा। जिसके बाद मोटर साइकिल सवार चीमा चौराहे की तरफ भागगया। तीनों युवकों ने उसका पीछा किया तो उसने चीमा चौराहे पर फिर हवाई फायर किया। जिसके बाद पुलिस टीम की मदद से उसे चीमा चौराहे पर ही पकड़ लिया। युवक के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, 13 जिंदा कारतूस तथा दो खोखा कारतूस 315 बरामद हुए। युवक ने अपना नाम जसवीर सिंह (39 वर्ष) पुत्र रंजीत सिंह निवासी जसपुर खुर्द, थाना आईटीआई, काशीपुर बताया।

पुलिस ने जसवीर सिंह के विरुद्ध तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर आगे की कार्यवाही शुरु कर दी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles