spot_img
spot_img
Tuesday, March 10, 2026
spot_img

पुलिसकर्मी ने हेलमेट मारकर फोड़ा पीआरडी जवान का सिर, मौत

रुद्रप्रयाग (महानाद): यात्रा ड्यूटी में तैनात एक पुलिस कांस्टेबल ने हेलमेट से पीआरडी जवान का सिर फोड़कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल पीआरडी जवान को पहले जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग, फिर श्रीनगर और उसके बाद में एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर कर दिया गया, जहां बीती देर रात उसकी मृत्यु हो गई। पीआरडी जवान की मौत के बाद पुलिस ने आरोपी कांस्टेबल को गिरफ्तार कर कोर्ट के सामे पेश कर जेल भेज दिया।

बता दें कि विगत 8 जून 2022 की रात्रि को कांस्टेबल दीपक चन्द्र सिंराई की पीआरडी जवान शूरवीर लाल टम्टा निवासी कांडी बाड़व, अगस्त्यमुनि से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी के दौरान पुलिस कांस्टेबल ने पीआरडी जवान के सिर पर हेलमेट मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद पहले उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पहले उसे जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग फिर श्रीनगर और इसके बाद सीधे एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया।

घायल पीआरडी जवान को एम्स में लाइफ सपोर्ट पर रखा गया था, लेकिन बीती देर रात्रि उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से पीआरडी जवानों में आक्रोश पैदा हो गया और बृहस्पतिवार को उन्होंने कांस्टेबल के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कार्य बहिष्कार कर दिया था। वहीं आज पीआरडी जवान की मौत की खबर आने के बाद वे ड्यूटी पर नहीं गये।

वहीं, डीआईजी गढ़वाल करण सिंह नगन्याल ने जानकारी देते हुए बताया कि आठ जून की देर रात्रि को सोनप्रयाग में यात्रा सीजन ड्यूटी के लिए नियुक्त एक पुलिसकर्मी और दो पीआरडी जवानों के बीच हुई आपसी मारपीट की घटना में तीनों को चोटें आयी थी। एक पीआरडी जवान के सिर पर गम्भीर चोटें आने के बाद उसे एम्स में भर्ती कराया गया था जहां उसकी मृत्यु हो गई। मृतक पीआरडी जवान के परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी कांस्टेबल के खिलाफ कोतवाली सोनप्रयाग में एफआईआर सं. 15/2022 धारा 302 के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी पुलिसकर्मी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles