spot_img
spot_img
Saturday, April 4, 2026
spot_img

रामनगर : धनगढ़ी रेंज में बाघ ने हमला कर युवक को किया घायल

सलीम अहमद
रामनगर (महानाद) : कॉर्बेट नेशनल पार्क की धनगढ़ी रेंज में बाइक से ड्यूटी कर वापस आ रहे एक दैनिक श्रमिक पर बाघ ने हमला बोल कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल श्रमिक को इलाज के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल लाया गया जहां उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।

आपको बता दें कि 2 दिन पूर्व भी इसी क्षेत्र में बाघ ने सड़क मरम्मत का कार्य कर रहे खलील नाम के श्रमिक पर हमला बोलते हुए उसे मौत के घाट उतार दिया था। शुक्रवार को ग्राम चौपड़ा अमगढ़ी निवासी 28 वर्षीय बॉबी चंद्र जोकि कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में दैनिक श्रमिक के पद पर तैनात है, कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की सर्पदुली रेंज से ड्यूटी कर बाइक से वापस धनगढ़ी की ओर आ रहा था इसी बीच रास्ते में बाघ ने उस पर अचानक हमला बोल कर घायल कर दिया। घटना के बाद घायल श्रमिक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए और उन्होंने विभागीय अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि 1 घंटे तक बॉबी अस्पताल में तड़पता रहा लेकिन विभागीय अधिकारी 108 एंबुलेंस का इंतजार करते रहे। 108 एंबुलेंस किसी मरीज को लेकर कहीं और गई थी। लेकिन विभागीय अधिकारियों ने जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे इस श्रमिक को प्राइवेट एंबुलेंस उपलब्ध कराने तक की जहमत नहीं उठाई।

श्रमिक की हालत बिगड़ने के बाद परिजनों व अन्य लोगों ने जब हंगामा किया तो अस्पताल में मौजूद विभागीय अधिकारियों ने प्राइवेट एंबुलेंस में घायल श्रमिक उपचार के लिए भेजा।

 

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles