spot_img
spot_img
Friday, March 20, 2026
spot_img

उत्तराखंड के 18 सीओ को मिला प्रमोशन, जल्द ही होंगे ट्रांसफर

देहरादून (महानाद): शासन ने उत्तराखंड पुलिस के 18 सीओ के प्रमोशन आदेश जारी कर दिये। अपर मुख्य सचिव गृह द्वारा जारी आदेश के अनुसार एक सीओ को जहां एडिशनल एसपी के पद पर प्रमोशन मिला है। वहीं, 17 सर्कल ऑफिसर (सीओ) को सीनियर डिप्टी एसपी के पद पर पदोन्नत किया गया है।

बता दें कि वर्ष 2015 से उधम सिंह नगर सत्र न्यायालय में एक वाद के चलते पदोन्नति से वंचित जोधराम जोशी को सीओ से अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) के पद पर पदोन्नति दी गई है। वहीं, दूसरी ओर उत्तराखंड प्रांतीय पुलिस सेवा में सेवारत 17 पुलिस उपाधीक्षकों (सीओ) को सीनियर डिप्टी एसपी के पद पर पदोन्नत कर वेतनमान में भी बढ़ोतरी की गई है।

उक्त आदेश राज्यपाल के निर्देशानुसार अपर मुख्य सचिव गृह राधा रतूड़ी द्वारा जारी किए गए हैं।

सीओ से सीनियर डिप्टी एसपी पद पर पदोन्नति पाने वाले अधिकारी –
1. शांतनु पाराशर
2. आशीष भारद्वाज
3. पल्लवी त्यागी
4. अंकुश मिश्रा
5. नरेंद्र पंत
6. विवेक कुमार
7. अनुषा बड़ोला
8. दीप शिखा अग्रवाल
9. जूही मनराल
10. पूर्णिमा गर्ग
11. अविनाश वर्मा
12. प्रकाश चंद देवली
13. राकेश चंद देवली
14. विजेंद्र दत्त डोभाल
15. चक्रधर अंथवाल
16. शेखर चंद सुयाल
17. कमला बिष्ट

अपर मुख्य सचिव द्वारा जारी पदोन्नति आदेश के अनुसार जल्द ही प्रमोशन पाने वाले 17 पुलिस अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश निर्गत किए जाएंगे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles