spot_img
spot_img
Thursday, February 19, 2026
spot_img

काशीपुर : ज्यादा लालच में घर पर ही चरस बनाने लगा कदीर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : पुलिस ने एक तस्कर को 1 किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया है।

बता दें कि एसएसपी उधम सिंह नगर मंजूनाथ टीसी द्वारा जनपद में अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में एसपी काशीपुर चन्द्रमोहन सिंह के निर्देशानुसार व सीओ काशीपुर वीर सिंह के पर्यवेक्षण में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी / रोकथाम एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 18/07/2022 को कुण्डा पुलिस द्वारा थानाध्यक्ष प्रदीप नेगी के नेतृत्व में एसआई मनोहर चन्द, कां. मनोज जोशी, चन्दन सिंह के साथ मण्डी के पिछले गेट के पास ढेला नदी को जाने वाले कच्चे रास्ते पर कदीर अहमद (45 वर्ष) पुत्र कबीर अहमद, निवासी ग्राम लोधीपुरा नायक, थाना टांडा, जिला रामपुर, उत्तर प्रदेश को करीब 01 किग्रा. चरस (सुल्फा) के साथ गिरफ्तार किया है।

पूछताछ के दौरान कदीर अहमद ने बताया कि वह खुद ही अपने घर पर इस चरस को बनाता था और पर्याप्त मात्रा में बन जाने पर अधिक लाभ कमाने के लालच में चरस को काशीपुर, जसपुर, ठाकुरद्वारा आदि स्थानों पर नशेड़ियों को सप्लाई करता था। बरामद चरस की कुल बाजारू कीमत करीब एक लाख रुपये है।

पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध थाना कुण्डा में एफआईआर सं. 179/2022, धारा- 08/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया है। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

बता दें कि पूर्व में भी दिनांक 04/07/2022 को थाना कुण्डा पुलिस द्वारा मौ. आसिफ पुत्र मौहम्मद उमर निवासी ग्राम बेरखेड़ा, थाना स्योहारा, जनपद बिजनौर, उत्तर प्रदेश को भी भारी मात्रा में नशे की कुल 9072 गोलियों के साथ और दिनांक 12/07/202 को अभियुक्त चन्द्रपाल पुत्र राम प्रसाद निवासी ग्राम बाबरखेड़ा, कुण्डा जनपद उधम सिंह नगर को 160 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस टीम में सीओ काशीपुर वीर सिंह , एसओ कुंडा प्रदीप नेगी, एसआई मनोहर चन्द, कां. मनोज जोशी तथा चन्दन सिंह शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles