spot_img
spot_img
Friday, March 6, 2026
spot_img

जिलाधिकारी पंत ने विकास भवन परिसर में स्थापित किया ‘हर घर तिरंगा आउटलेट’

रुद्रपुर (महानाद) : संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अन्तर्गत जिलाधिकारी युगल किशोर से प्राप्त निर्देशों के क्रम में विकास भवन परिसर में ‘हर घर तिरंगा आउटलेट’ स्थापित किया गया है।

उक्त जानकारी देते हुए मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत 13 अगस्त से 15 अगस्त तक जनपद के सभी दो लाख अस्सी हजार घरों में तिरंगा लहराने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि जनपद में तिरंगे की उपलब्धता आसानी से हो इसके लिए विकास भवन में आउटलेट स्थापित किया गया है और साथ ही नगर निगम, नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों, ब्लॉक कार्यालयों में भी आउटलेट स्थापित कराए जा रहे हैं। जिनमें मुनासिब दामों पर झण्डा व डण्डा आसानी से उपलब्ध रहेगा।

उन्होंने बताया कि जो व्यक्ति झण्डा खरीदने में समर्थ नहीं हैं, उनके लिए निःशुल्क झंडे की व्यवस्था सीएसआर फण्ड से करने की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने बताया कि जनपद के हर कोने तक तिरंगा झंडा पहुंचाने के लिए इसके वितरण का अभियान भी चलाया जायेगा और घरों, दुकानों, प्रतिष्ठानों, शैक्षणिक संस्थानों, शॉपिंग कॉम्पलेक्स, टोल प्लाजा, पुलिस चौकी/थाना, गैर सरकारी परिसरों हर जगह तिरंगा झंडा फहराया जायेगा।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles