spot_img
spot_img
Friday, February 20, 2026
spot_img

काशीपुर : धर्मयात्रा महासंघ ने निकाली भगवा ध्वज शोभायात्रा

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : श्री आयोध्या धाम में श्रीराम मंदिर निर्माण कार्य को पांच अगस्त को दो वर्ष पूर्ण होने पर धर्मयात्रा महासंघ के आहवान पर द्वितीय वार्षिकोत्सव के कार्यक्रम के तहत शोभायत्रा निकाली गई।

महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री केके अग्रवाल के नेतृत्व में मौहल्ला किला बाजार से भगवा ध्वज के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा पुरानी सब्जी मंडी, मुख्य बाजार, महाराणा प्रताप चौक होते हुए पोस्ट ऑफिस मार्ग होकर पुनः मुख्य चौराहा पर पहुंची। यहां पर 501 दीप प्रज्जवलित किये गए और हलवे का प्रसाद बांटा गया।

शोभायात्रा में विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, मनोज जग्गा, राजकुमार सेठी, गुरविंदर सिंह चंडोक, क्षितिज अग्रवाल, राजकुमार यादव, मदन मोहन गोले, दीपक ठुकराल, शरद कश्यप, प्रभाकर सारस्वत, जय प्रकाश सिंह, श्याम सिंह चौहान, चंद्रभान सिंह, डीके सक्सेना, एके बब्बर, राजकुमार सिंघल, महेश अग्निहोत्री, अश्विनी शर्मा, पुलकित राय, मीनाक्षी राय, अशोक राणा, अशोक टंडन, होरीलाल यादव, अतुल गुप्ता, अशोक कुमार पैगिया, अशोक धीमान, कार्तिक गोले, बिट्टू गोले, मुकेश कौशिक, रुपेश कौशिक के अलावा बड़ी संख्या में महिला पुरुष शामिल रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles