spot_img
spot_img
Friday, February 27, 2026
spot_img

भोजपुर से काशीपुर चरस बेचने आया युवक 998 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : कोतवाली पुलिस ने 998 ग्राम चरस के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

जानकारी देते हुए एसपी चंद्रमोहन सिंह व सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर हल्का नंबर एक चौकी प्रभारी कपिल काम्बोज ने बीती शाम मानपुर रोड पर बिजली हाईडिल के पास से सोनू कुमार पुत्र लल्लू सिंह निवासी अक्का पांडे, भोजपुर, थाना मूढ़ा पांडे, जिला मुरादाबाद को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 998 ग्राम चरस बरामद हुई है। बरामद चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 2 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी कर रही है।

अवैध चरस की बरामदगी पर एसएसपी उधम सिंह नगर डॉ. मंजूनाथ टीसी ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।

पुलिस टीम में कोतवाल मनोज रतूड़ी, एसएसआई प्रदीप मिश्रा, हेमचंद्र, मनोहर लाल, सुरेंद्र सिंह आदि शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles