spot_img
spot_img
Friday, May 15, 2026
spot_img

बड़ी खबर : 15 दिन में पूरा हो जायेगा गदरपुर बाईपास का निर्माण कार्य

गदरपुर (महानाद) : जिलाधिकारी युगल किशोर पंत ने आज निर्माणाधीन गदरपुर बाईपास सड़क का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्याे का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देश दिये कि शीघ्रता से सड़क निर्माण कार्य को पूरा करना सुनिश्चित करें ताकि रोड सेफ्टी टीम द्वारा ऑडिट करा कर आवागमन प्रारम्भ किया जा सकें।

जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देश दिये कि जो भी निर्माण कार्य किये जा रहे हैं वे गुणवत्तयुक्त हों इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये। उन्होंने कहा कि नेशनल हाईवे से नीचे की ओर जाने वाली सर्विस रोड के निर्माण को भी शीघ्रता से पूर्ण किया जाये ताकि लोगों के आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि हाईवे पर सांकेतिक चिन्ह भी लगाये जायें।

वहीं, कार्यदायी संस्था के कर्नल आरपी सिंह ने बताया कि 15 दिन के भीतर निर्माण कार्य को पूरा कर लिया जायेगा। उन्होंने बताया कि शीघ्रता से सड़क निर्माण कार्य को पूरा करने के लिये दिन और रात निरंतर निर्माण कार्य किया जा रहा है।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखिजा, एसडीएम राकेश तिवारी, एसके साही आदि उपस्थित थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles