spot_img
spot_img
Sunday, July 12, 2026
spot_img

देहरादून : गुच्चु पानी पिकनिक स्पॉट पर मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस…

देहरादून (महानाद) : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से बड़ी वारदात की खबर आ रही है। यहां गुच्चु पानी के पिकनिक स्पॉट पर संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव मिला है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मृतक युवक ई-रिक्शा चलाता था। वह प्रतिदिन सुबह 8 बजे काम पर निकलता था और शाम को 4 बजे खाना खाने के लिए घर पहुंचता था। लेकिन सोमवार को वह घर नहीं पहुंचा तो परिजन ही उसे ढूंढते हुए शव तक पहुंचे। जिसे देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।
मृतक की पहचान मोहसीन उम्र 35 वर्षीय निवासी तेलपुर चौक शिमला बायपास के रुप में हुई है। सोमवार को तीन युवक ई-रिक्शा बुक कर उसे अपने साथ ले गए थे। जिसके बाद ई-रिक्शा गुच्चू पानी तिराहे पर खड़ी हुई थी।

काफी खोजबीन के बाद गुच्‍चुपानी नदी किनारे जंगल में उसका शव बरामद हुआ। स्वजनों ने इसकी शिकायत कोतवाली कैंट पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस  जांच में जुट गई है। सुबूत जुटाने के साथ ही इलाके के सीसीटीवी भी चेक किए जा रहे है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles