spot_img
spot_img
Tuesday, May 5, 2026
spot_img

काशीपुर : कांग्रेसियों ने मनाया होली पर्व, एक-दूसरे को लगाया अबीर-गुलाल

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : जसपुर खुर्द रोड स्थित साहनी रिसोर्ट में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रभात साहनी के सौजन्य से विभिन्न सामाजिक एवं व्यापारी तथा कांग्रेसियों ने होली के पावन पर्व पर एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।

कार्यक्रम में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रभात साहनी ने समस्त प्रदेश एवं क्षेत्रवासियों को होली की बधाई देते हुए कहा कि होली का पर्व रंगों का पर्व होता है और हर वर्ग के लोग इस पर्व को खुशियों से मनाने के लिए तैयार रहते हैं।

कार्यक्रम में एआईसीसी सदस्य एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव अनुपम शर्मा, संदीप सहगल एडवोकेट, नरेंद्र चंद्र बाबा, अरुण चौहान, चेतन अरोरा, जतिन नरूला, उमेश जोशी एडवोकेट, इंदर सिंह एडवोकेट, जय सिंह गौतम, प्रदीप जोशी, महेंद्र बेदी, राहुल रमनदीप, सुभाष पाल, वसीम अकरम, तरुण लोहनी, अलका पाल, शशांक सिंह, मंसूर अली मंसूरी, अर्पित मेहरोत्रा, महेंद्र लोहिया, संजय रावल आििद मौजूद थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles